फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रैगन बोट में सोनीपत को मिला स्वर्ण पदक

Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :16: ड्रैगन बोट प्रतिस्पर्धा के दौरान अपनी टीम को जीताने के लिए दम लगाते खिलाड़ी। खेल विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर। खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल महाकुंभ के तहत बुधवार को भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स क्लब आहुलाना में राज्यस्तरीय कायाकिंग एवं कैनोइंग खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर राजीव जैन ने किया।
मेयर ने कहा कि सोनीपत जिले में पहली बार जलक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल महाकुंभ जैसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में के-1, के-2, के-4, सी-1, सी-2, सी-4 तथा ड्रैगन बोट डी-10 जैसे इवेंट्स हो रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष मंजीत, हरियाणा कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपनिदेशक खेल, रोहतक मंडल सुनीता खत्री, गांव आहुलाना के सरपंच प्रतिनिधि अजीत सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक व कैनोइंग प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक व कैनोइंग प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन ड्रैगन बोट स्पर्धा में सोनीपत टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, झज्जर की टीम ने रजत व जींद की टीम ने कांस्य पदक जीता। देर शाम तक प्रतियोगिताओं का दौर जारी रहा।

फोटो :16: ड्रैगन बोट प्रतिस्पर्धा के दौरान अपनी टीम को जीताने के लिए दम लगाते खिलाड़ी। खेल विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें