फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ जनरल स्टोर पर किया काम, ट्यूशन भी नहीं लिया, फिर भी टॉपर बना सुमन्यू

Mon, 29 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /सोनीपत
विज्ञापन
सुमन्यू को मिठाई खिलाते पिता हरीश मदान - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
पिता के साथ जनरल स्टोर पर काम करने वाला सुमन्यू कभी ट्यूशन नहीं गया। स्कूल से आकर घर पर रोजाना चार घंटे मन लगाकर पढ़ाई की। इसी मेहनत के बल पर सुमन्यू ने सीबीएसई 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में 98.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए और जिला टॉपर की उपलब्धि हासिल की। सुमन्यू मदान की इस उपलब्धि स्कूल और घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फैज बाजार निवासी सुमन्यू मदान शुरुआत से शिवा शिक्षा सदन में पढ़ता है। उसके पिता हरीश मदान जनरल स्टोर चलाते हैं। मां हर्षा मदान गृहिणी हैं। सुमन्यू ने बताया कि वह स्कूल की छह घंटे की पढ़ाई के अलावा घर में केवल चार घंटे पढ़ता था। उसका मानना है कि ज्यादा घंटे पढ़ाई करने की जगह अगर ध्यान से कुछ कम समय भी पढ़ा जाए तो वह काफी बेहतर होता है। सुमन्यू केवल पढ़ाई में आगे नहीं रहता था, बल्कि वह क्विज प्रतियोगिता के साथ ही भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने में काफी रुचि रखता है। वह 20 से ज्यादा बार शिवा शिक्षा सदन की ओर से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पहला स्थान प्राप्त कर चुका है।

अर्थशास्त्री बनने की चाहत
सुमन्यू मदान के मुताबिक, अब उसका अगला कदम डीयू में इकनॉमिक्स ऑनर्स के लिए प्रवेश लेना है। वह एक अर्थशास्त्री बनना चाहता है, लेकिन वह राजनीति में नहीं जाना चाहता है। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेहतर अर्थशास्त्री मानता है, लेकिन उनकी तरह राजनीति में कदम नहीं रखना चाहता।
विज्ञापन


नॉन मेडिकल में लिटिल एंजल्स का चाहत अव्वल
लिटिल एंजल्स स्कूल के छात्र चाहत ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और स्कूल उसे नॉन मेडिकल स्ट्रीम में अव्वल बता रहा है। चाहत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया है। चाहत के मुताबिक, उसकी हर बाधा पार करने में स्कूल के शिक्षकों ने हर तरह से मदद की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें