फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मंजिल पर चढ़ा सांड़, बेहोशी का इंजेक्शन लगते ही लगाई छलांग

Tue, 21 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो राई।
विज्ञापन
बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर चढ़े सांड को उतारने के लिए लाई गई क्रेन - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव राई में उस समय अजीब नजारा देखने को जब एक सांड़ जीटी रोड के किनारे एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर जा चढ़ा, लेकिन उतरने में नाकामयाब रहा। ग्रामीणों को जब मामले की भनक लगी तो वहां पर सांड़ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में थाना राई पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने क्रेन से सांड़ को उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद फैसला लिया गया कि सांड़ को बेहोश करके उतारा जाए। पुलिस ने पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया। उन्होंने सांड़ को बेहोशी के इंजेक्शन लगाए ताकि उसे नीचे उतारा जा सके, लेकिन उसी दौरान सांड़ ने ऊपर से छलांग लगा दी, जिसके चलते वह घायल हो गया। चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

फोटो 24-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें