फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड के दो होटलों का पनीर व मक्खन मिलावटी

Mon, 13 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड के होटलों पर लोगों को मिलावटी पनीर व मक्खन खिलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के वहां से सैंपल लेकर जांच कराने पर यह खुलासा हुआ है। जीटी रोड के दो होटलों के पनीर व मक्खन के सैंपल फेल मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। नवंबर माह में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाईवे पर दो ढाबों से पनीर, मक्खन व दाल के सैंपल लिए थे। सैंपल लेने के दौरान दोनों ढाबों पर जमकर हंगामा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेज दिया था। इनमें से एक ढाबे के पनीर व दूसरे के मक्खन के सैंपल फेल आए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें