फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक के कागजात पर फर्जी फर्म बना कर डाला 18 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुंदर सांवरी कॉलोनी के रहने वाले युवक के कागजात पर फर्जी फर्म बनाकर 18 करोड़ रुपये का कारोबार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने एक परिचित युवक को आधार कार्ड व पेन कार्ड की फोटो कॉपी दी थी। आरोप है कि उन्हीं कागजात पर तमिलनाडु और गुजरात में फर्जी फर्म रजिस्टर्ड करा ली गईं। अब आयकर विभाग का नोटिस मिलने पर उनको फर्जीवाड़े का पता लगा। पीड़ित ने एसपी-डीसी कार्यालय के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदर सांवरी कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह मिल्टन कंपनी में नौकरी करते थे। कंपनी के बंद होने के चलते वह बेरोजगार हो गए। उनके साथ ही कंपनी में काम करने वाले युवक ने बताया कि एक स्थान पर नौकरी की उम्मीद है। वह अपने कागजात दे दे। रवि ने उसको आवेदन के साथ ही अपने आधार व पेन कार्ड की प्रति सौंप दीं। वह कई महीने तक नौकरी का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई सूचना नहीं आई। इसको एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अब उनको आयकर विभाग का नोटिस प्राप्त हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि उनकी तमिलनाडु और गुजरात में दो फर्म हैं। उन फर्म से 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया है। उस पर आयकर देय बकाया है। रवि कुमार ने बताया कि उनको आयकर जमा कराने को कहा गया है। नोटिस में उनके आधार व पेन कार्ड पर फर्म रजिस्टर्ड है। उन्होंने अपने साथी से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें