खरखौदा। गांव सेहरी में खेत से चोर सोलर पैनल की मोटर, स्टार्टर, वाल्व व बिजली का तार उठा ले गए। किसान अमित कौशिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सेहरी निवासी किसान अमित कौशिक का कहना है कि उन्होंने अपने खेतों में सोलर पैनल लगवाया हुआ है। वह अपने खेत में पहुंचा तो देखा कि सोलर पैनल की मोटर के साथ ही चोर स्टार्टर, वाल्व और बिजली की तार चोरी कर ले गए हैं। आसपास तलाश भी की, लेकिन चोरी किए गए सामान का कहीं पता नहीं चला। किसान का कहना है कि चोर क्षेत्र में लगे सोलर पैनल को लगातार निशाना बना रहे हैं और लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।