फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने वोट के अधिकार व चुनाव पर की खुलकर चर्चा

Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कन्या कालेज में चुनावी समर के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर अपने तर्क-वितर्क रखती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब व सामाजिक विज्ञान विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षकों के साथ वोट के अधिकार व चुनावों पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

छात्राओं की चर्चा का मुख्य विषय एक देश एक चुनाव, वीवीपैट, ईवीएम, नोटा, भारत में चुनाव का आधार क्या होना चाहिए रहा। छात्राओं ने खुलकर इस बात का समर्थन किया कि सभी मतदाताओं को धर्म, जाति, क्षेत्र के आधार पर वोट ना देकर राष्ट्रहित में अपना मतदान करना चाहिए। कुछ छात्राओं ने एक देश-एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे हमारे देश को चुनाव पर होने वाले अनावश्यक खर्च से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही साल भर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया के चलते आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित होने के मामले से भी निजात मिलेगी। कुछ छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एक तो चुनाव की इतने बड़े स्तर पर व्यवस्था करना मुश्किल होगा, वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र में चुनावी माहौल बना रहना भी जरूरी है। छात्राओं ने इस दौरान नोटा के प्रावधान को भी बेहतर कदम बताया।

निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डाॅ. पूनम यादव ने कहा कि छात्राओं की चुनाव पर खुलकर चर्चा कराने के लिए मंच प्रदान किया गया है। डाॅ. योगिता ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि हर महीने की जानी चाहिए। इस दौरान डाॅ. सुषमा, डाॅ. मिनाक्षी, डाॅ. सुमित ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें