फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुक-रुक कर चल रहा साफ्टवेयर, रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित

Fri, 05 Apr 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वेब हेलरिस साॅफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है जिससे यह साफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हुआ है। एक सप्ताह से लोग रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। रुक-रुक चल रहे सॉफ्टवेयर की वजह से दिन में कई तहसीलों में महज 15 से 20 रजिस्ट्री हो रही है। पहले सोनीपत में 100 और अन्य में 30 से 40 रजिस्ट्री हो जाती थी। इससे राजस्व विभाग को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर वेब हेलरिस साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है जिससे लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में एक सप्ताह से मकान-दुकान, कृषि भूमि-प्लॉट की रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को तहसील में दोपहर 1 बजे तक वेब हेलरिस पोर्टल बंद रहा। इसके कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोगों के रजिस्ट्री, इंतकाल और जमाबंदी व अन्य काम बाधित रहे। शुक्रवार सुबह 9 बजे लोग अपने काम करवाने तहसील में आए तो पोर्टल बंद था। 1 बजे पोर्टल धीरे-धीरे चलने लगा। इसके बाद वहां भीड़ जमा होने लगी। दोपहर बाद से शाम तक सोनीपत तहसील में 89, खरखौदा में 7, खानपुर कलां में 16, गोहाना में 35, गन्नौर में एक रजिस्ट्री हुई। राई तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
रोजाना 200 से ज्यादा होती है रजिस्ट्री
जिलेभर में प्रतिदिन 200 से ज्यादा रजिस्ट्री होती है। जमीन की फर्द निकलवाने के लिए रोजाना 100 से ज्यादा किसान आते हैं लेकिन साफ्टवेयर ठीक से काम नहीं करने के चलते रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए तहसील में जमीन से संबंधी कार्य ऑनलाइन किया हुआ है। इसके लिए वेब हेलरिस साॅफ्टवेयर बना रखा है। सर्वर को चंडीगढ़ मुख्यालय से ऑपरेट किया जाता है। वेब हेलरिस साॅफ्टवेयर पर अपडेशन के चलते रजिस्ट्री प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। राजस्व विभाग के अनुसार सोनीपत तहसील कार्यालय में 1 अप्रैल को कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यालय स्तर पर वेब हेलरिस साॅफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। 26 से 29 मार्च तक जहां 302 रजिस्ट्री हुई थी, वहीं 2 से 5 अप्रैल तक तहसील कार्यालय में 231 रजिस्ट्री हो सकी हैं। अपडेशन का कार्य पूरा होने के बाद रजिस्ट्री की संख्या बढ़ जाएगी।- हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें