राई। गांव रेवली के ग्रामीण ने मां-बेटे ने फैक्टरी में निवेश कराकर रुपये दोगुना करने के नाम पर छह लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। मुरथल थाना पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रेवली निवासी किरणपाल ने आरोप लगाया कि सोनीपत निवासी सुमन व उसके बेटे दिपांशु ने दो साल पहले उनके घर आकर नमकीन बनाने की कंपनी खोलने की बात कही थी। उन्होंने उसे बताया था कि वह अगर वह उनकी कंपनी में रुपये लगाते हैं तो जल्द दोगुना कर उन्हें दे देंगे जिससे वह लालच में आ गए। उन्होंने कई माह 15 से 20 हजार रुपये देते रहे। वह करीब छह लाख रुपये दे चुके हैं। जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जब वह आरोपियों के घर पर गया तो उनके साथ झगड़ा कर मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।