फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाज सेवा समिति ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

Sun, 12 Apr 2026 08:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पाठ्य सामग्री वितरण के बाद बच्चों के साथ मुख्य अति​थि कमल दिवान व समाज सेवा समिति के सदस्य। स्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। समाज सेवा समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता के लिए रविवार को गीता भवन मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने शिरकत की। समिति के साथ मिलकर चावल, कापी, किताबें, पेंसिल बॉक्स और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री बांटी।

कमल दिवान ने कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जिससे गरीबी के चक्र को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की शिक्षा में अपना योगदान दें ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में स्कूल जाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीन वर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है जो मेधावी होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज सेवा समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें