फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड-मोहल्ले में बनाए जाएंगे सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर : राहुल वशिष्ठ

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में मासिक बैठक के दौरान मंचासीन जिलाध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि सूचना और तकनीक के दौर में सोशल मीडिया राजनीतिक दलों की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और जनता से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता राहुल वशिष्ठ ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। शहर के हर वार्ड और मोहल्ले में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर तैयार किए जाएंगे, ताकि स्थानीय समस्याओं को डिजिटल माध्यम से उठाया जा सके और प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के संदेशों और निर्देशों को जनता तक पहुंचाने तथा उनसे सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल वशिष्ठ ने की, जबकि शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें