फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाफ मैराथन के लिए अब तक 20 हजार पंजीकरण हुए

Sun, 23 Mar 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नशे के विरुद्ध अलख जगाने के लिए 30 मार्च को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में आयोजित की जा रही सोनीपत हाफ मैराथन के लिए 20 हजार लोग पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिला के प्रत्येक युवा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विश्वविद्यालय बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने बच्चों का मैराथन के लिए पंजीकरण करवाएं।
मैराथन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शनिवार को जिले के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। मैराथन में जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं व बड़ी कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा। सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस प्रशासन मैराथन रूट व सभी स्तरों पर अपनी तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विश्वव्यापी संस्था एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसिज (एम्स) की तरफ से सोनीपत हाफ मैराथन के रूट को वर्ल्ड एथलेटिक्स एंड एक्वस सर्टिफाइड रूट प्रमाणित कर दिया गया है। अब इस मैराथन में दौड़ने वाले धावक विश्व की किसी भी मैराथन में दौड़ सकते हैं। उनके लिए इस मैराथन में जारी किया गया प्रमाणपत्र मान्य होगा।
सजेगा सांस्कृतिक मंच : सोनीपत हाफ मैराथन के दौरान सांस्कृतिक मंच सजेगा, जिसमें कलाकार विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराएंगे। जिले की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से भी मैराथन रूट पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें