सोनीपत। गांव मुंड़लाना के पास खल-बिनौला व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाश 26000 रूपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मुंड़लाना निवासी शमशेर ने बताया कि बताया कि वह गोहाना मीनाक्षी कालोनी के रहने वाले रमेश की गाड़ी पर चालक है। वह आसपास के क्षेत्र में खल-बिनौले की सप्लाई करता है। वह रविवार तीसरे पहर खल-बिनौले बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाकर उससे 26000 रूपये लूट लिए। बाद में वह फरार हो गए। उसने मामले से अपने मालिक को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।