सोनीपत। गांव गढ़ी सरायनामदार खां में एक व्यक्ति ने अपने बेटे को मोबाइल में गेम खेलने को लेकर डांट दिया तो वह घर छोड़कर चला गया। पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गढ़ी सरायनामदार खां के रोहित ने बताया कि उसका 19 साल का बेटा प्रयास मोबाइल में गेम खेल रहा था। जिस पर उसने उसे डांट दिया। जिस पर 26 मई की रात को प्रयास बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर चला गया। सुबह जब वह नहीं मिला तो उसकी तलाष की, लेकिन पता नहीं लग सका। अब उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के पिता का आरोप है कि किसी ने बहकाकर उसके बेटे को अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।