फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार गिरोह : टायर खराब होने का झांसा देकर दंपती से झपटा बैग, तीन सप्ताह में पांचवीं वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुंडली के प्रीतमपुर के पास बाइक सवार झपटमारों ने टायर खराब होने का झांसा देकर कार सवार दंपती को रोक लिया और महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग और मोबाइल कुछ दूरी पर फेंक दिया लेकिन उसमें रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर भाग निकले। कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम सेक्टर-38 निवासी सोहन लाल कौशिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह पत्नी ममता कौशिक के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। दोनों ने पहले मुरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर भोजन किया था।
उन्होंने बताया कि एनएच-44 पर प्रीतमपुर के पास अंसल प्लाजा के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार युवक ने कार के टायर की ओर इशारा किया। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर दूसरी बाइक पर आए युवक ने भी टायर खराब होने का संकेत दिया।
विज्ञापन

दंपती ने संदेह होने पर कार सड़क किनारे रोक दी और टायर देखने लगे। जांच के बाद जैसे ही वे कार में बैठने लगे, तभी एक युवक ने ममता कौशिक के हाथ से बैग छीन लिया और साथी के साथ बाइक पर सवार होकर गलत दिशा में फरार हो गया।
सोहन लाल ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। कुछ दूरी पर बैग और मोबाइल पड़ा मिला। पीड़ित के अनुसार बैग में रखे सोने के दो जोड़ी कानों के बुंदे, नाक की नथ, नाक की पिन और करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद गायब थे।
बाक्स
तीन सप्ताह में पांचवीं वारदात
एनएच-44 पर टायर खराब होने का झांसा देकर वाहन रुकवाने के बाद झपटमारी की यह तीन सप्ताह में पांचवीं वारदात है। इससे पहले भी चार लोगों को इसी तरीके से निशाना बनाया जा चुका है।
10 जुलाई: कुमासपुर के पास पानीपत के समालखा निवासी रोहिणी का पर्स छीना गया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
9 जुलाई: प्रीतमपुर के पास पंजाब के जीरकपुर निवासी कारोबारी शशि भूषण की कार रुकवाकर पत्नी का बैग छीना गया। बैग में 1.50 लाख रुपये नकद, चार तोले सोने के आभूषण और अन्य सामान था।
विज्ञापन

29 जून: अंबाला के रानीबाग निवासी सुमन जैन से एक लाख रुपये और अन्य सामान छीना गया।
23 जून: कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 निवासी पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त एक्सईएन रामशरण की पत्नी का नकदी से भरा पर्स छीना गया।


कार को रुकवाने के बाद नकदी व आभूषण से भरा पर्स छीना गया है। कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें