फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक डाउन बढ़ने पर सख्ती से पालन करवाने के लिए नाकों पर पुलिस के टेंट लगे

विज्ञापन
गन्नौर में सड़क पर पुलिस के लिए लगाया गया टेंट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गन्नौर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने के आदेशों के बाद उसका सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस की ड्यूटी भी बढ़ा दी गई है। ताकि वे बिना कार्य के सड़कों पर घूमने वाले वाहन चालकों व पैदल घूमने वालों पर पूरी तरह से नकेल कस सकें। बढ़ती गर्मी के चलते पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान के गर्मी के प्रकोप से बचकर अपनी ड्यूटी दे सकें, इसके लिए नाकों पर टेंट लगा दिए गए है। ताकी पुलिस कर्मी भी सुरक्षित रहकर अपने कर्तव्य का पालन कर सकें। टेंंट के साथ उनको आराम के लिए कुर्सियों का भी प्रबंध किया गया है, ताकि कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर रहें और कुछ कर्मचारी वहीं पर आराम कर सकें। पुलिस अपने घर परिवार से दूर रहकर 24 घंटे ड्यूटी करने में तत्पर है। पुलिस की इस कड़ी ड्यूटी को देखते हुए हर कोई उनको सलाम करता है, ताकि उनका हौंसला कम न हो सकें, क्योंकि उन्हीं के कारण बाजार व सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर लगाम लग सकती है और तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें