फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में एसकेएम ने फूंके पुतले

विज्ञापन
फोटो : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोनीपत शहर में जुलूस निकालते एसकेएम जिला ईकाई के सदस
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया। किसानों ने छोटूराम धर्मशाला से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। पुलिस लाइन के सामने प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। इसके बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि यह समझौता किसानों और आम जनता को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि यह कृषि क्षेत्र, खासकर अनाज, दलहन और डेयरी उत्पादकों के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा। राठी ने घोषणा की कि 28 जुलाई को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। 29 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में किसान और मजदूर एकजुट होकर विशाल सम्मेलन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापार समझौता रद्द नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
श्रद्धानंद सोलंकी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों और अमेरिका के दबाव में समझौता कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय प्रभावित होगी और वे आर्थिक संकट में फंसेंगे। रोजगार के अवसर भी कम होंगे जिससे युवाओं की बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार द्वारा जनआवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान हंसराज राणा, जयकरण दहिया, रामनिवास राणा सहित कई नेता मौजूद रहे।

फोटो : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सोनीपत शहर में जुलूस निकालते एसकेएम जिला ईकाई के सदस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें