फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला अस्पताल में 18 तक नहीं होगा चर्म रोगियों का उपचार

Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बंद चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में 18 मई तक चर्म रोगियों का उपचार नहीं होगा। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह 18 मई तक छुट्टी पर गए हैं। इसके चलते तब तक ओपीडी बंद रहेगी। इससे चर्म रोगियों की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे थे। इनमें सबसे ज्यादा स्केबिज (खुजली), स्किन एलर्जी व शरीर पर दाने होने के मरीज पहुंच रहे थे। अस्पताल में चर्म रोगियाें को 7 मई से उपचार नहीं मिल रहा है। मरीजों को निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। इसके लिए उनको जेब भी ढीली करनी पड़ रही है। अस्पताल में त्वचा संबंधी संक्रमण जैसे फंगल इंफेक्शन, एलर्जी और खुजली आदि के आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर इलाज करवाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने की वजह से लोग एलर्जी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ 7 से 18 मई तक अवकाश पर गए हुए हैं। इससे अस्पताल में चर्म मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी बंद है। अवकाश खत्म होने के बाद 19 मई से मरीजों को दोबारा इलाज मिलने शुरू हो जाएगा। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें