फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गार्डों को बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आईआईआईटी कैंपस किलोहड़द में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हथियारों के बल पर चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती के छठें आराेपी को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव खरशू खास निवासी सूरज है। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

टीम पहले मनीष, राजू, ऋतिक उर्फ राहुल, बब्बू लाल सरोज उर्फ बबलू व मनीष कुमार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-23 सोनीपत निवासी राकेश डोगरा ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आईआईआईटी कैंपस में छह हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार विजेंद्र, कैलाश, आजाद, जयवीर और रोशन से हथियार के बल पर 10 लाख के तार लूट लिए थे। सुबह चालक गुलशन के कैंपस में पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। सभी चौकीदार रस्सी से बंधे मिले थे और उनके मुंह पर टेप लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें