फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर छह युवकों से ठगी

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुरथल के युवक ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ पांच युवकों से ठगी की गई है। युवक ने मुख्य आरोपी समेत उसके भाई व मामा को भी नामजद कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात गांव के ही ललित से हुई थी। उसने उन्हें सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने कहा था कि वह उनकी स्वास्थ्य विभाग में चालक की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उन्होंने आरोपी के खाते में 8 मई, 2024 को 3 लाख रुपये जमा कराए थे। बाद में 10 जून, 2024 को डेढ़ लाख रुपये और दिए। 20 जून, 2024 को भी नकदी दी गई।
उन्होंने अलग-अलग समय में कुल 803500 रुपये आरोपी को दिए। आरोपी ने 24 जून, 2024 को एक कार्ड देकर कहा था कि यह आपका रोल नंबर है। उन्होंने किसी अन्य ने पेपर दिलवा दिया है। जब वह नौकरी के बारे में पूछते तो कहता था कि जल्द ही काम हो जाएगा। उसने अक्तूबर, 2024 में अपने मामा करनाल की इंद्रा कॉलोनी के अशोक से मिलवाया था। उसने अशोक को स्वास्थ्य विभाग में अधीक्षक बताया था। बाद में उन्हें पता लगा कि ललित ने कई युवकों से रुपये ले रखे हैं। वह उनके घर गए तो उसकी मां ने कहा कि वह यहां नहीं रहता। बाद में पता लगा कि ललित कई युवकों से पैसे ऐंठ रखे हैं। इस मिलीभगत में उसका भाई योगेश व मामा अशोक भी शामिल हैं। उन्हें पता लगा कि उनके साथ ही मिमारपुर के नरेश व अजय, मुरथल के संदीप, नवीन व मोहित, लाखू बुआना के नवीन कुमार को भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें