फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह साल की बच्ची को उठाया, यौन शोषण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन भवन में युवक ने पड़ोस में रह रहे दंपती की छह साल की बच्ची का आधी रात को अपहरण कर लिया। वह बच्ची को एकांत में ले गया और उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। बच्ची के परिजनों के उठने पर वह भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार हॉल बहालगढ़ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन भवन में सो रही थी। 1 सितंबर की रात करीब 1 बजे उनके पड़ोस के कमरे में रहने वाला मूलरूप से बिहार निवासी सुरेंद्र मंडल उनकी छह साल की बच्ची को उठा ले गया।
देर रात बच्ची की आवाज सुनकर उनकी आंखें खुल गईं। बच्ची को न पाकर उन्होंने उसकी तलाश की तो वह सुरेंद्र के साथ मिली। आरोपी ने बच्ची को अर्द्ध नग्न कर रखा था। वह उन्हें देखकर भाग गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें