फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में छह संदिग्ध मरीज भर्ती, एक घर में आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार रात छह संदिग्ध मरीज भर्ती हुए। सभी मरीज को उपचार के लिए रखा गया। इनमें से एक मरीज रात को छुट्टी लेकर घर चला गया, वहां वह 14 दिन आइसोलेट रहेगा। फिलहाल चिकित्सक संदिग्ध मरीजों के उपचार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप लठवाल ने बताया कि शनिवार रात सेक्टरों और कॉलोनियों में रहने वाले छह लोग अचानक बीमार हो गए। इसके बाद उनको नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें से एक व्यक्ति रात को ही दवाई लेकर अपनी मर्जी से घर चला गया। वह विभाग की निगरानी 14 दिन आइसोलेट रहेगा। इस दौरान चिकित्सकों ने सलाह देते हुए कहा कि अगर उसे दोबारा तकलीफ होती है तो वह दोबारा आकर अस्पताल में अवश्य दिखाएं।
लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरते लोग
डॉ. लठवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हो तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराएं। इसके अलावा लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें। घर से बाहर घूमने के लिए नहीं जाएं। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

फ्लू ओपीडी में 43 मरीजों का उपचार किया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सभी चिकित्सकों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। अस्पताल में रविवार को फ्लू ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार के 43 मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके फ्लू ओपीडी में फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने मरीजों के स्वास्थ्य का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें