फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रतिष्ठित कंपनी में 6 विद्यार्थियों का चयन, 6 लाख रुपये मिलेगा वार्षिक पैकेज

Wed, 31 Dec 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुल
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 6 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनी में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 6 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि यह सफलता विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग से मजबूत जुड़ाव का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों को पहले वर्ष 40 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से देवांक गुप्ता, हिमांशी, राहुल, रक्षिता, रिशु कंबोज, सागर, सिद्धार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें