फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गंगा दशहरा के चलते हरिद्वार के लिए चलीं छह रोडवेज बसें

Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ज्येष्ठ माह में गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के चलते हरिद्वार रूट पर रोडवेज बसों की मांग बढ़ गई है। बुधवार को जहां अतिरिक्त दो बसें भेजी गई थीं, वहीं, वीरवार को तीन अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया गया। इस तरह वीरवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए छह बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को गंगा दशहरा पर्व मनाया गया तो शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा से एक दिन पहले हरिद्वार जाने के लिए बसों की मांग बढ़ गई थी। ऐसे में बुधवार को दो विशेष बसों का संचालन किया था। वीरवार को तीन विशेष बसों का संचालन किया गया। वैसे आम तौर पर रोजाना सोनीपत से तीन रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को हरिद्वार रूट पर जाने के लिए किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्जन

गंगा दशहरा पर हरिद्वार के लिए बसों की मांग बुधवार से बढ़ गई थी। दो दिन में पांच विशेष बसों का संचालन हरिद्वार रूट पर किया गया है। साथ ही शुक्रवार को निर्जला एकादशी पर भी हरिद्वार जाने वाले यात्रियों में इजाफा होने की उम्मीद है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें