फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर की छह सड़कों को पुनर्निर्माण की दरकार

Mon, 10 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर के गांव रामनगर में खस्ताहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। खस्ताहाल सड़कें व जगह-जगह गड्ढे वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहे है। गन्नौर में तीन माह बाद भी सात में से छह सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इन सड़कों के निर्माण पर पहले चुनावी प्रक्रिया के चलते रोक लगी थी। बाद में ग्रैप-4 के नियमों का पालन करने व सर्द मौसम के चलते सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया। अब सर्द मौसम जाने के बाद भी सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर हलके में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में करीब 25.38 करोड़ रुपये की लागत से 15 सड़कों का सुधार किया जाना है। आठ सड़काें पर चुनावी प्रक्रिया के बाद 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सोनीपत से चटिया औलिया मार्ग का भी पिछले सप्ताह निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन छह सड़कें अभी भी निर्माण की बाट जोह रही हैं। सड़कों के निर्माण कार्य के लिए विभाग टेंडर प्रक्रिया करने के साथ मुख्यालय से अलॉटमेंट भी प्राप्त कर चुका है। यह सड़कें काफी समय से खस्ताहाल हो चुकी हैं। वाहन चालक सड़काें पर आवागमन में हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़कों के सुधार की मांग कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2022-23 में गन्नौर में विधायक कोटे के पहले चरण में भी 15 सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया गया था।
इन सड़कों का होना है निर्माण कार्य
मार्ग लंबाई राशि (लाख में)

भुर्री मार्ग 800 मीटर 31.25

राजलूगढ़ी-भोगीपुर मार्ग 1290 मीटर 77.61

एमपी माजरा से खुबडू मार्ग 2840 मीटर 162.83
रामनगर से धतूरी मार्ग 2670 मीटर 154.31

समसपुर गामड़ा से नया बांस 1400 मीटर 79.23

अटायल से भोरा रसूलपुर मार्ग 1 किमी 53.54
लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर की 15 में से शेष बची छह सड़कों का भी जल्द निर्माण शुरू करवाया जाएगा। फिलहाल सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण चल रहा है। इसके बाद सभी सड़काें पर जल्द कार्य शुरू होगा। विभाग ने जून 2025 तक सभी सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें