फोटो : 18: सोनीपत के थाना सेक्टर-27 की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। स्रोत पुलिस
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 पुलिस ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव गढ़ शहजानपुर निवासी उमेर, शाहिद, मोहम्मद दाऊद अंसारी, सुरेंद्र उर्फ शीला, आलोक और कासिम हैं।
गांव गढ़ शहजानपुर में किराये के मकान में रहने वाले चरन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके भाई रामप्रसाद की शाहिद के किराये के मकान में मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम आने के बाद पता चला कि रामप्रसाद की पिटाई से मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
शाहिद ने बेटे की जन्मदिन पार्टी के बहाने रामप्रसाद को अपने घर बुलाया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उमेर निवासी गांव मोहम्मदपुर, जिला शामली, उत्तर प्रदेश हाल गांव गढ़ शहजानपुर जिला सोनीपत, शाहिद निवासी गांव आटा, जिला पानीपत हाल गांव गढ़ शहजानपुर, मोहम्मद दाऊद अंसारी निवासी जिला शामली, उत्तर प्रदेश हाल गांव गढ़ शहजानपुर, सुरेंद्र उर्फ सिला निवासी गांव आटा, जिला पानीपत, आलोक निवासी जिला शामली, उत्तर प्रदेश हाल गांव गढ़ शहजानपुर व कासिम जिला शामली उत्तरप्रदेश हाल गांव गढ़ शहजानपुर जिला सोनीपत के रहने वाले हैं।
रामप्रसाद भी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले थे। करीब पांच साल से अपने भाई चरन सिंह के साथ रहकर पौधे बेचने का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद करने की कोशिश करेगी।