फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंक का ऋण नहीं चुकाने पर छह माह की सजा

Wed, 30 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। एसडीजेएम गोहाना की अदालत ने बैंक का ऋण न चुकाने के मामले में गांव गामड़ी के ग्रामीण को 6 माह कैद की सजा सुनाई है। साथ ही आदेश जारी किए हैं कि ग्रामीण ब्याज समेत बैंक का ऋण चुकाए।
विज्ञापन


गांव गामड़ी के बलराज ने दी सोनीपत डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी कोऑपरेटिव कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की गोहाना शाखा से पोल्ट्री फार्म के नाम पर नवंबर, 2009 में 5 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण देने से पहले बैंक ने ग्रामीण से चेक लिया था। जब ग्रामीण ने ऋण नहीं चुकाया तो बैंक ने चेक बाउंस होने पर अदालत की शरण ली। एसडीजेएम गोहाना की अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए बलराज को 6 माह की कैद की सजा सुनाई। साथ ही ऋण समेत 9 लाख रुपये बैंक को भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें