फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साइबर ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार, 1.55 लाख रुपये व दो मोबाइल बरामद

Fri, 28 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना की टीम ने शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने कुमासपुर क्षेत्र के व्यक्ति से 12.77 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने हरियाणा, उत्तरप्रदेश व दिल्ली के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 1.55 लाख रुपये और दो मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन


कुमासपुर क्षेत्र के गुलाब सिंह ने 26 फरवरी को साइबर थाना में शिकायत दी थी कि जनवरी में उसके फेसबुक अकाउंट पर एक लिंक आया था। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। उसके बाद उनके फोन में एक एप डाउनलोड करवाई गई। इस एप में उनकी ट्रेडिंग की पूरी अपडेट दिखाई देती थी। बासद में उनसे 22.92 लाख रुपये जमा करवाए गए। ठगों से 10.14 लाख रुपये वापस आ गए। बाद में उन्हें ठगी का पता लगा। उनसे कुल 12,77,500 की ठगी हुई। सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय व साइबर मलकीत सिंह ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार ने पुलिस टीम के साथ दिल्ली, हरियाणा व उत्तरप्रदेश के गौरव, विक्की, विनायक, नितिन, मोनू व संदीप को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1.55 लाख रुपये, दो मोबाइल, चार सिम कार्ड व पांच आधार कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इस तरह के 84 शिकायत व मुकदमे दर्ज मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें