फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा

Wed, 28 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने छह आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने गांव राई औद्योगिक क्षेत्र के पास से गांव नांगल के सौरभ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने गांव हुल्लाहेड़ी के पास से गांव शामड़ी लोहचब निवासी अमन उर्फ गोधू को एक पिस्तौल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 टीम ने नकलोई रोड से गांव भटगांव निवासी अंजीत को दो पिस्तौल व एक कारतूस के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने जींद फिलहाल कोट मोहल्ला निवासी प्रिंस को कामी रोड से एक पिस्तौल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
खरखौदा थाना पुलिस ने गांव जटोला के पास से गांव के ही रवि को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने गांव खानपुर कलां के पास से शामड़ी निवासी अजय उर्फ अज्जू को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया गै। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें