फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की कार से उतर कर दूसरी कार में बैठी और फुर्र हो गई

Fri, 29 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल फ्लाईओवर के पास जीटी रोड पर एक नवविवाहिता पति की कार से उतरने के बाद दूसरी कार में बैठ कर चली गई। मामले को जब तक उसका पति समझने का प्रयास करता तब तक कार उसकी आंखों से ओझल हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवक ने अज्ञात पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी एक युवक ने बताया कि पानीपत निवासी एक लड़की से उसकी 20 मई को शादी हुई थी।  उसकी पत्नी पग फेरे के लिए मायके आई थी।

26 मई को तीसरे पहर वह कार से पत्नी को वापस अपने घर ले जा रहा था। उसने बताया कि मुरथल फ्लाईओवर पार करने के बाद पत्नी बहाने से कार रुकवाई और पानीपत-दिल्ली लेन से दिल्ली-पानीपत लेन पर चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह दिल्ली की तरफ से आई कार में बैठ गई। तुरंत ही कार हवा से बातें करने लगी। जब तक वह कुछ समझता तब तक कार आंखों से ओझल हो चुकी थी। उसने अपने परिजनों और ससुरालवालों को यह सूचना दी।
मायके वापस नहीं पहुंचने पर उसकी चिंता बढ़ गई।

उसने अपने स्तर पर पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। जिस पर उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर नव विवाहिता को बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें