फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

Sun, 10 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के मोहन नगर ​​स्थित आवास पर भाई गोपाल, देव, नितीश को तिलक लगाती जानकी। स्रोत : - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शनिवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनकी लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। कुछ महिलाएं जहां एक दिन पहले अपने मायके पहुंची तो कई महिलाओं को सुबह बारिश के बीच भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह घरों में विशेष पकवान बनाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। वहीं, रक्षाबंधन की वजह से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रही।
हालांकि, बारिश के चलते बाजार में कुछ खास रौनक नहीं रही। बारिश से जगह-जगह पानी भरने से महिलाओं को भाइयों के घर पहुंचने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूर रहने वाली जो महिलाएं भाइयों को रक्षासूत्र बांधने नहीं पहुंच पाईं उन्होंने वीडियो कॉल कर भाई को रक्षाबंधन की बधाई दी।
विज्ञापन

कई बहनों ने डाक, कोरियर व अन्य माध्यमों से भाइयों को राखी भेजी। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर अन्य दिन की अपेक्षा वाहनों की ज्यादा आवाजाही रही। बारिश के कारण रक्षाबंधन पर भीड़ के चलते ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने भी जमकर चांदी कूटी।
तेज बारिश भी नहीं रोक पाई बहनों के कदम, कारागार पहुंचीं
जिला कारागार में भी रक्षाबंधन मनाया गया। सुबह तेज बारिश के बीच बहनें बंदियों को राखी बांधने पहुंचीं। कारागार में पानी भरने के बावजूद बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। जिला कारागार अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कारागार में राखी त्योहार को लेकर पहले से ही व्यवस्था की गई थी। प्रबंधन की ओर से राखियों के साथ मिठाई, तिलक थाली व अन्य प्रबंध किए गए थे।

फोटो 10- सोनीपत के मोहन नगर स्थित आवास पर भाई गोपाल, देव, नितीश को तिलक लगाती जानकी। स्रोत : - फोटो : Samvad

Next
AU ऐप में पढ़ें