फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ननद को ससुराल छोड़ने जा रही भाभी की हादसे में मौत, तीन घायल

Fri, 04 Jul 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मायके आई ननद को छोड़ने उसकी ससुराल जा रही भाभी की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ननद, उसकी बेटी और मृतका का बेटा घायल हो गए। घायल उज्ज्वल की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने सिसाना के गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली के उज्ज्वल ठाकुर ने बताया कि वह वैगनआर कार में अपनी बुआ प्रियंका, बुआ की बेटी प्रथा को छोड़ने के लिए भिवानी जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां लक्ष्मी देवी भी थीं। बुआ कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी हुई थीं। मां और बुआ की बेटी पीछे बैठी हुई थीं।
जब वह खरखौदा से रोहतक मार्ग पर गांव सिसाना के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पलट गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन

उज्ज्वल ने बताया कि उनकी मां बेहोश हो गई थीं। टक्कर मारने वाली कार चालक ने अपनी पहचान सिसाना के जोगिंद्र के रूप में दी है। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनकी मां लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उज्ज्वल की शिकायत पर जोगिंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें