फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसआईआर अभियान कल से, सूची पुरनीक्षण करने घर जाएंगे बीएलओ

Sat, 13 Jun 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के गांव सेवली में मतदाताओं को जागरूक करते बीएलओ। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत राई विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गांव सेवली और औरंगाबाद के लोगों को शनिवार को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

राई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मनीष मलिक ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को एसआईआर अभियान की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने , हटाने व संशोधन से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है जो स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह अपने परिवार के मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य करें और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें