सोनीपत। जिले में शराब के ठेके खुलने के बाद सुबह से ही खरीददार भी पहुंचने लगे। हालांकि सुबह के समय ईक्का-दुक्का लोग ही ठेके पर पहुंचे थे। सुबह कई ठेकेदार तो माल भरने में ही लगे रहे। उनके पास जो एक-दो व्यक्ति आता था उन्हें शराब देने के बाद फिर से शराब की गाड़ियां उतारने में लग जाते थे।
सोनीपत रेड जोन में शामिल होने के चलते लोग अभी एहतियात बरत रहे है और घरों से कम ही निकल रहे हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। सुबह शहर के आईडीआई चौक, बस स्टैंड के पास, सेक्टर-14 व 15 के साथ ही जीटी रोड पर भी शराब ठेके खुल गए हैं। शराब ठेको सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए निश्चित दूरी पर घेरे बनाए गए हैं। जिनमें खड़े होकर ही शराब की दुकान तक जाया जा सकेगा।