फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक-टाक पर विशेष समाज के खिलाफ जातिसूचक वीडियो अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 के रहने वाले विशेष समाज के उत्थान को बनाई समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भिवानी के व्यक्ति के खिलाफ उनके समाज को लेकर जातिसूचक वीडियो टिक-टाक सोशल साइट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-23 के अनिल ने बताया कि वह समाज विशेष से है और समाज उत्थान के लिए बनाई समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल साइट टिक-टिक पर भिवानी के गांव के रहने वाले जोगेंद्र उर्फ जोगा का वीडियो देखा था। उसने उनके समाज को लेकर जातिसूचक वीडियो अपलोड कर रखा है। जिससे उनके समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। अनिल ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। मामले की जांच डीएसपी डा.रवींद्र कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें