सोनीपत। रोहतक रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम में तीन दिवसीय श्री श्याम बाबा की दिव्य कथा महोत्सव शुभारंभ किया गया। आयोजन श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट व श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम सेवा मंडल की ओर से किया गया। कथा में हैदराबाद से कथावाचक पवन गुरु ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया।
पवन गुरु ने बताया कि परम तेजस्वी बर्बरीक ने श्रीकृष्ण से पूछा कि जीवन का सर्वोत्तम उपयोग क्या है तो भगवान ने बताया कि परोपकार व निर्बल का सहारा बनकर सदैव धर्म का साथ देते रहना ही जीवन का सर्वोत्तम उपयोग है। बर्बरीक तीन वर्ष कठोर तपस्या कर मां दुर्गा से शक्तियां प्राप्त कर तीन बाण धारी कहलाए। जिससे वह तीनों लोक को जीत सकते थे। कार्यक्रम में राकेश मित्तल, राजीव गोयल, सीए अनुज मंगला, संजीत दहिया, प्रवीन मित्तल, आनंद सरोहा, मोहन गोयल, मांगेराम, राहुल वर्मा व धर्मवीर शर्मा मौजूद रहे।