संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सोनीपत धाम में चौथे श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। श्री खाटूश्याम मंदिर ट्रस्ट, श्री खाटूश्याम चुलकाना धाम सेवा मंडल व सोनीपत धाम की ओर से 4 जून को सुबह 8:15 बजे श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
निशान यात्रा शंभू दयाल स्कूल मंदिर परिसर से शुरू होकर सोनीपत धाम मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान झांकियां, कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियां वाली झांकी विशेष आकर्षक का केंद्र रहेंगी। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशान शुल्क 51 रुपये रखा गया है।
इसके बाद शाम 6:15 बजे से नई अनाज मंडी में श्री श्याम जन्मोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाबा श्याम का आकर्षक शृंगार, छप्पन भोग, भंडारा प्रसाद यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।