सोनीपत। श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्रीराम बरात निकाल सीता-राम विवाह महोत्सव मनाया गया। बड़ा बाजार स्थित श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीराम की बरात शुरू की गई. इससे पहले श्रीराम को दूल्हे के रूप में शीश मुकुट पर फूलों की कलियों का सेहरा बांधा गया।
श्रीराम बरात में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के साथ महर्षि विश्वामित्र, मुनि वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की अलग-अलग झांकी भी शामिल रहीं। श्रीराम बरात बड़ा बाजार मंदिर परिसर से शुरू होकर हलवाई हट्टा, मुरथल अड्डा, सब्जी मंडी रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंची।
मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्यों व दुकानदारों ने पुष्प वर्षा की। रामलीला मैदान जनकपुरी में श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। यहां वृंदावन से पधारे आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने सीता-राम विवाह महोत्सव की लीला का मंचन किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश, रेखा गोयल, ललित बत्रा, राकेश शर्मा ने राम दरबार की आरती कर विवाह महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर बीबी गुप्ता ने की। मंच संचालन गजेंद्र मंगला ने किया। कार्यक्रम में प्रधान महेंद्र मंगला, राजकुमार गोयल, महेंद्र वर्मा, अमित कुच्छल, प्रवीन गोयल, वीरेंद्र कटारिया मौजूद रहे।
फोटो 47- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से बैंड-बाजों की धुन पर श्र
फोटो 47- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर से बैंड-बाजों की धुन पर श्र