फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Thu, 01 Jan 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के गन्नौर ​स्थित ​शिव मंदिर में सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन
गन्नौर। सनातन धर्म सभा की ओर से शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का चौथा दिन रहा। कथावाचक साध्वी समाहिता ने भगवान श्रीराम चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। बुधवार को कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा ने शिरकत की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कथा पंडाल नंद के आनंद भयो के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया। कथा में गन्नौर नगरपालिका के अध्यक्ष अरुण त्यागी, सनातन धर्म सभा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें