फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्री हिंदू तख्त ने महामंडलेश्वर अंजनी देवा को सौंपा राष्ट्रीय दायित्व

Sat, 24 Jan 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की 1008 महामंडलेश्वर अंजनी देवा नंदगिरी महाराज को नियुक्ति पत्र देते श्री हिंदू त
विज्ञापन
सोनीत। श्री हिंदू तख्त की ओर से राष्ट्रीय प्रचारक एवं धर्मगुरु के रूप में 1008 महामंडलेश्वर अंजनी देवा नंदगिरी महाराज को प्रचारक के पद पर राष्ट्रीय दायित्व प्रदान किया। तख्त के अध्यक्ष महंत प्रवीन कुमार ने साधु संतों के मार्गदर्शन में अंजनी देवा को यह जिम्मेदारी प्रदान की।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार ने बताया कि महामंडलेश्वर अंजनी देवा नंदगिरी महाराज सनातन धर्म हिंदू समाज की एकता व राष्ट्र धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लंबे समय समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनके अनुभव, तपस्या व नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
इससे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। महामंडलेश्वर अंजनी देवा महाराज ने कार्यभार ग्रहण करते हुए बताया कि वह श्री हिंदू तख्त के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र धर्म, सनातन संस्कृति व हिंदू समाज के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें