फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट का केस वापस नहीं लेने पर मारी गोली

Wed, 25 Feb 2026 06:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)। गांव बड़ी में रंजिश में रोहित को गोली मार दी। घायल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है। पुलिस ने आरोपी अनमोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मारपीट का केस वापस नहीं लेने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ी निवासी रोहित ने बताया कि सितंबर 2025 में उसके दोस्त का गांव के ही अनमोल के साथ कहासुनी हो गई थी। अनमोल इसका दोषी उसे मानता था। इसको लेकर उसने उनके साथ मारपीट भी की थी, जिसमें वह चोटिल हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी बड़ी थाना पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अनमोल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से अनमोल उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह समझौते के लिए तैयार नहीं हुए।
इसी को लेकर अनमोल उनसे रंजिश रखने लगा था। रोहित का आरोप है कि मंगलवार रात को वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर पैदल ही लौट रहा था तो रास्ते में अनमोल ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके चेहरे को छूती हुई निकल गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। बड़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें