फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: असुरक्षित कमरों से स्कूलों में जगह का टोटा, बरामदों में पढ़ रहे बच्चे

Fri, 28 Aug 2026 06:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - राजकीय कन्या स्कूल, जिसमें कक्षाएं लगाने के कमरे असुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना। जिले के सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में कमरे जर्जर हैं। इन असुरक्षित कमरों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में गंभीर बाधा आ रही है। शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में जिला मुख्यालय को एक रिपोर्ट भेजी है।
जिले में 275 कमरे जर्जर घोषित किए जा चुके हैं। कमोवेश 343 कमरों का भी यही हाल है। वहीं 716 कमरों की शीघ्र मरम्मत की जानी है। बड़ी संख्या में कमरे असुरक्षित होने के चलते इनमें कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। इससे स्कूलों में कमरों की भारी कमी हो गई है। विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाने में लगातार परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले गोहाना उपमंडल में 27 सरकारी स्कूलों में 125 कमरे जर्जर हालत में हैं। उपमंडल के कई सरकारी स्कूलों में भवनों की स्थिति सही नहीं है। जर्जर और असुरक्षित कमरों के कारण स्कूलों में पर्याप्त कमरे नहीं बचे हैं। इस स्थिति में कई कक्षाएं बरामदों में लगाई जा रही हैं। यह समस्या छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है।
इंसेट
इन स्कूलों के कमरों की स्थिति खराब
स्कूल का नाम कमरे
राजकीय स्कूल, आंवली 14
राजकीय स्कूल, बली ब्राह्मणान 06
राजकीय स्कूल, गढ़ी उजाले खां 12
राजकीय स्कूल, रभड़ा 04
राजकीय स्कूल, रूखी 05
राजकीय स्कूल, एसपी माजरा 07
राजकीय स्कूल, बीधल 01
राजकीय स्कूल, मोई हुड्डा 04
राजकीय स्कूल, पुठी 04
राजकीय कन्या स्कूल, रूखी 08
राजकीय स्कूल, बली ब्राह्मणान 03
राजकीय स्कूल, जसराना 05
राजकीय स्कूल, बड़ौता 02
राजकीय स्कूल, भैंसवाल कलां 02
राजकीय स्कूल, बिलबिलान 05
राजकीय स्कूल, कैलाना खास 02
राजकीय स्कूल, वजीरपुरा 10
राजकीय स्कूल, भैंसवाल कलां 01
राजकीय कन्या स्कूल, गोहाना 02
राजकीय स्कूल, खेड़ी दमकन 02
राजकीय स्कूल, लाठ 02
राजकीय स्कूल, रभड़ा 08
राजकीय स्कूल, नगर 07
राजकीय स्कूल, गामड़ी 05
राजकीय स्कूल, खानपुर कलां 04
वर्जन
कई सरकारी स्कूलों में कमरे जर्जर हैं। इन कमरों को तोड़कर नए कमरे बनाए जाने हैं। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।-नवीन गुलिया, डीईओ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें