फोटो 26 : सोनीपत के सारंग रोड पर सीवर लाइन ठीक करने के बाद गड्ढे को भरता बुलडोजर। संवाद
सोनीपत। सारंग रोड पर 48 घंटे पहले फटी सीवर लाइन की मरम्मत करके उसे सुचारू करा दिया गया है। शंभूदयाल डिस्पोजल से आ रही सीवर लाइन शनिवार रात को अचानक फट गई थी। इससे सड़क पर पानी भरने से राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी हुई थी। नगर निगम की ओर से लाइन की मरम्मत किए जाने के बाद दुकानदारों को राहत मिल सकी। नगर निगम कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी ने बताया कि सारंग रोड पर सीवर लाइन फट गई थी। इसकी मरम्मत करने के बाद चालू करा दिया गया है। अब सारंग रोड के दुकानदारों व वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।