फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पुलिस चौकी बंद होने पर दुकानदारों ने जताया रोष

विज्ञापन
दुकानदारों के साथ चौकी बंद होने पर रोष जताते जीटी रोड मार्केट प्रधान रविदत्त भारद्वाज। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जीटी रोड पर पिछले कई वर्षों से चल रही पुलिस चौकी बंद करने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने रोष जताया। जीटी रोड गन्नौर मार्केट एसोसिएशन के साथ स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक से फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जीटी रोड गन्नौर मार्केट प्रधान रविदत्त भारद्वाज ने कहा कि जीटी रोड पर मार्केट चौराहे पर है। जिससे यह क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है। जीटी रोड चौक से केवल 50 मीटर की दूरी पर जैन कन्या महाविद्यालय है, जिससे यहां शरारती तत्वों का जमघट लगा रहता है। जीटी रोड चौकी होने से यहां कानून व्यवस्था नियंत्रित रह सकती है। चौकी बंद होने के बाद अब यहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। अब दुकानदारों को जीटी रोड मार्केट से चोरियां होने व दहशत फैलने का भय सता रहा है। चौक पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे निपटने के लिए यहां पुलिस चौकी का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पुलिस चौकी को बंद करना किसी भी सूरत में जनहित में नहीं है। रविदत्त भारद्वाज ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस चौकी को पुन: शुरू करवाने की मांग की। इस मौके पर रणधीर, बिजेंद्र, अशोक, सुंदरलाल, प्रवीन, शुभम, अनिल कुमार, मोहनलाल, सुनील, राजेश, मंजीम, जिले सिंह, रामकरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें