फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिर में ईंट मारकर दुकानदार की हत्या, धार्मिक स्थल पर मिला शव

विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत के खरखौदा में दुकानदार की हत्या के बाद थाना प्रभारी से हत्यारोपी की जल्द गिरफ्त
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। वार्ड-5 निवासी दुकानदार की सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वह वीरवार दोपहर से लापता थे। शुक्रवार को उनका शव गोपालपुर मार्ग स्थित बाबा केसरमल बावरी धार्मिक स्थल पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। धार्मिक स्थल के महंत उत्तर प्रदेश के काशी निवासी आचार्य राजकुमार तिवारी घटना के बाद से लापता है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उन पर वारदात को अंजाम देने की आशंका है।
विज्ञापन


वार्ड-5 निवासी बालकिशन उर्फ बाले (67) अपने बेटे गौरव के साथ मुख्य बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी वाली गली में कॉस्मेटिक के सामान की दुकान चलाते थे। वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन बाद में न तो दुकान पर पहुंचे और न घर लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक भी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन शुक्रवार को क्षेत्र में बालकिशन की तलाश में जुटे रहे। बाद में लापता दुकानदार का पता लगाने के लिए पुलिस ने बालकिशन के मोबाइल की डिटेल खंगाली। आखिरी कॉल आचार्य राज कुमार तिवारी की मिली। वह गोपालपुर मार्ग स्थित बाबा केसरमल बावरी धार्मिक स्थल का महंत था।
पुलिस राज कुमार तिवारी का पता लगाते हुए धार्मिक स्थल पर पहुंची तो मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में खून से लथपथ बालकिशन का शव जमीन पर पड़ा मिला। महंत आचार्य राज कुमार तिवारी मौके से गायब था।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर डीसीपी नरेंद्र कादियान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



ईंट मारकर की गई हत्या

बालकिशन की हत्या सिर में ईंट मारकर की गई है। सिर के दाएं तरफ का हिस्सा ईंट के वार से बुरी तरह से कुचला हुआ होने के साथ ही आसपास खून बिखरा हुआ था। बालकिशन घर से स्कूटी लेकर निकले थे, लेकिन जिस धार्मिक स्थल में उनका शव मिला उसके आसपास स्कूटी नहीं मिली। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल भी गायब है। पुलिस ने मौके से एक धारदार हथियार (दाव) लाल चुनरी, दरी, रुमाल को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस की तरफ से स्कूटी और मोबाइल की भी तलाश की जा रही है।



जाम लगाने की दी चेतावनी

दुकानदार की हत्या के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने जाम लगाने की चेतावनी दी। पुलिस के समझाने पर लोग बोले कि जल्द पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर दुकानों को बंद करेंगे और दिल्ली चौक पर जाम लगाया जाएगा।



थाना प्रभारी से मिले जिला व्यापारमंडल के पदाधिकारी

जिला व्यापार मंडल सोनीपत व खरखौदा के व्यापारी जिला व्यापार मंडल सोनीपत प्रधान संजय सिंगला व कोषाध्यक्ष रवींद्र सरोहा की अगुवाई में थाना प्रभारी बीर सिंह से मिले। उन्होंने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें मामले में लगी हुई हैं, मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। खरखौदा के व्यापारियों की मांग पर संजय सिंगला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिले में जितने भी मंदिरों, मस्जिद आदि में बाहर के पुजारी आए हुए हैं, उन सबका सत्यापन करवाया जाए। इस मामले में भी व्यापारी की हत्या का शक उस पुजारी पर है जो दूसरे राज्य से यहां पर रहा था और अब परिवार सहित फरार है।

-लापता दुकानदार का शव मिला है, सिर पर कई वार किए गए हैं। जिस पुजारी से मृतक की आखिरी बात हुई वह लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुजारी जिस धार्मिक स्थल पर रहता था वहां पर शव बरामद हुआ है। पुलिस की कई टीमें मामले को खंगाल रही है, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

-बीर सिंह, प्रभारी, थाना खरखौदा

फोटो 45- सोनीपत के खरखौदा में दुकानदार की हत्या के बाद थाना प्रभारी से हत्यारोपी की जल्द गिरफ्त

फोटो 45- सोनीपत के खरखौदा में दुकानदार की हत्या के बाद थाना प्रभारी से हत्यारोपी की जल्द गिरफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें