फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Accident: स्कूटी की टक्कर से दुकानदार की मौत, चचेरा भाई घायल, खंभे से टकराई गाड़ी

Sun, 16 Apr 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

प्रदीप ने देवडू रोड पर दिल्ली विद्यापीठ स्कूल के पास हार्डवेयर के सामान की दुकान खोल रखी थी। वह अपने चचेरे भाई ललित के साथ किसी काम से देवडू जा रहे थे। उनका भाई उनके पीछे बाइक पर चल रहा था। तभी हादसा हो गया।  
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में देवडू रोड पर गुलिया चक्की के पास स्कूटी की टक्कर से दूसरी स्कूटी सवार हार्डवेयर दुकानदार की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई घायल हो गया। दोनों काम के सिलसिले में देवडू रोड पर जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी की गली नंबर-7 निवासी प्रमोद ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई प्रदीप ने देवडू रोड पर दिल्ली विद्यापीठ स्कूल के पास हार्डवेयर के सामान की दुकान खोल रखी थी। शनिवार देर शाम उनके भाई प्रदीप और चचेरा भाई ललित उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि किसी काम से देवडू जाना है। इसके बाद प्रदीप व ललित स्कूटी पर और वह उनके पीछे अपनी बाइक पर चल रहे थे। 

देवडू रोड पर गुलिया चक्की के पास उनके भाई की स्कूटी को दूसरी स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे उनके भाई की स्कूटी सडक़ किनारे खंभे से जा टकराई। दूसरी स्कूटी सवार दो युवक भी गिरकर चोटिल हो गए। उसने तुरंत अपने भाइयों को संभाला और सरकारी अस्पताल में भिजवाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह दोनों को पास के निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर ललित को दाखिल कर लिया गया। 
विज्ञापन


प्रदीप को वह बहालगढ़ रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। इस पर वह उसे लेकर वापस नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने प्रमोद के बयान पर दूसरी स्कूटी के चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें