फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.145 किलोग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37- गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव खांडा से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मबीर से टीम ने 1.145 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि खांडा निवासी धर्मबीर अपनी दुकान के बाहर गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ नीरज की मौजूदगी में धर्मबीर की तलाशी ली तो उसके पास से 1.145 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांव में ही दुकान चलाता है और उसके बाहर मादक पदार्थ बेचता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल, सोनीपत प्रभारी अमित का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के नजफगढ़ से मादक पदार्थ की खेप लेकर आया था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। वहीं फरवरी में भी एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने खरखौदा से 100 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया था। जिसे विशाखापट्टनम से लाया गया था।

फोटो 37- गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें