फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिता का परिचित बनकर भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकले 40 हजार रुपये

Mon, 03 Apr 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जटवाड़ा के रहने वाले युवक के पिता का परिचित बनकर साइबर अपराधी ने पहले लिंक भेजा, फिर खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जटवाड़ा निवासी आकाश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि एक नंबर से उसके पास 4 दिसंबर, 2022 को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पिता का परिचित बताया था। उसने कहा कि उसे किसी से पेटीएम पर रुपये लेने हैं, लेकिन उसके पास कोई डिजिटल अकाउंट नहीं है। उसने गूगल पे की आईडी लेकर लिंक भेज दिया। उस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 40 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उसे ठगी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें