फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोधार्थी नाजिश ने बेस्ट पोस्टर अवाॅर्ड जीता

Thu, 28 Nov 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो संख्या:53-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पोस्टर अवार्ड प्राप्त करने के बाद कुलपति प्रो.टं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के पीएचडी शोधाथीZ मोहम्मद नाजिश कासमी ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन परंपरागत ज्ञान का संचार और प्रसार में बेस्ट पोस्टर अवाॅर्ड जीता। यह सम्मेलन सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्यूनिकेशन एंड पॉलिसी रिसर्च (एनआईएससीपीआर) नई दिल्ली द्वारा गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

नाजिश का शोध, विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अशोक जांगड़ा के निर्देशन में किया गया। इसमें कचनार (कूक्यूमिस मेलो) के चिकित्सकीय संभावनाओं और उसके अंतर्निहित आणविक तंत्र की जांच की गई थी। कचनार, जो हरियाणा के दक्षिणी हिस्से में पाया जाता है का उपयोग कंप्यूटेशनल दृष्टिकोण से मधुमेह से संबंधित गुर्दे के विकारों के उपचार के लिए किया जाता है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नाजिश को उनकी इस सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें