गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय टैलेंट शो का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में प्राचार्य किरण जिंदल ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने चित्रकारी, नारा लेखन, वेस्ट टू वंडर व संगीत की एकल व समूह की प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य किरण जिंदल ने बताया कि चित्रकारी प्रतियोगिता में शिवानी, वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में हिमांशी, संगीत की एकल प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में शबनम ने प्रथम, भूमिका ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान रणबीर राठी, शेफाली गुप्ता, मनोज, राजेश, संयुक्ता, कोमल, पूजा, कुसुम, नितेश, रजनी, सविता, विनीत, सुमन, शिल्पा, माया व अरुणा मौजूद रहे।